Flying Iron VS Monster Hero एक बहुत ही मज़ेदार खेल है जिसमें आप दो सबसे बढ़िया सुपरहीरोज़ की ऐतिहासिक लड़ाइयों में भाग ले सकते हैं। क्या आप इस चुनौती को स्वीकार करने और लड़ने के लिए तैयार हैं?
Flying Iron VS Monster Hero आप सबसे प्रसिद्ध सुपरहीरोज़ : Hulk (हल्क), IronMan (आयरनमैन), Spiderman (स्पाइडरमैन), Deadpool (डेडपूल), आदि के बीच हुई महान लड़ाई में भाग ले सकते हैं। खेलने के लिए, आप अपने मनपसंद पात्र व विपक्षी को चुन सकते हैं, और अलग राउंड्स में भाग लेकर लड़ सकते हैं।
लड़ाई जीतने के लिए, आपको बस स्क्रीन पर अलग-अलग नियंत्रणों से परिचित होना है। नियन्त्रों के पहले सेट से, आप अपने चलने की गति और दिशा निर्धारित कर सकते हैं। दूसरे सेट के द्वारा, आप विपक्षी दल पर हमला कर सकते हैं। इसमें बहुत से लड़ने के तरीके हैं, जैसे कि किकबॉक्सिंग, मार्शल आर्ट्स, और मुआय थाई। इन चालों के सही मेल और एक बढ़िया युद्ध की रणनीति से, आप किसी के भी विरुद्ध लड़ सकते हैं।
Flying Iron VS Monster Hero में पाँच अलग मुश्किल पड़ाव और दो खेल के माध्यम हैं। तो मज़े करने के लिए तैयार हो जाएँ, और ऐतिहासिक लड़ाइयों में हिस्सा लें।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.1, 4.1.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Flying Iron VS Monster Hero के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी